सुनील सिंह
मथुरा। सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत शहर में एक स्कूल की छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रैली को एसपी यातायात ने ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सिविल लाइन से टैंक चौराहा तक निकाली गई।
शुक्रवार को मथुरा के पुलिस लाइन से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा अभियान 2021 के अंतर्गत एक जागरूकता निकली। यह जागरूकता रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर टैंक चौराहे तक पहुंची।
रैली में छात्र-छात्राओं के हाथों में यातायात नियम से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लगी हुई थी और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा था। इस रैली में खुद एसपी ट्रैफिक कमल किशोर अपने हाथ में तख्ती लिए हुए बच्चों के साथ लोगो को यातायात नियमों के लिए जागरूक करते हुए दिखाई दिए।
मथुरा के एसपी ट्रैफिक कमल किशोर द्वारा बताया गया की जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लिए आज सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यह रैली निकाली गई ह। इस बार शासन के निर्देश के अनुसार सड़क पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान इस बार एक सप्ताह नहीं बल्कि एक माह तक निरंतन चलेगा।