नरेन्द्र सिंघल
कोसीकलां। नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की अनदेखी और उनके उत्पीड़न के विरोध में सफाई मजदूर संघ की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन के पश्चात पालिका की अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा दुबे को 11 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को सफाई मजदूर संघ के नेता सतीश वाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने पालिका परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगें रखीं। मजदूस संघ ने नगर पालिका को चेतावनी दी है कि यदि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया और कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी की गई तो वह वृहद आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा।
प्रदर्शन के दौरान सफाई मजदूर संघ के नेता गिरिराज वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि एवं दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद थे।