मथुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों ने गांधीवादी तरीके से तीन कृषि कानूनों का विरोध किया और उपवास रखते हुए धरना दिया है। मथुरा में प्रत्येक तहसील पर राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने उपवास के साथ धरना दिया है। शनिवार को मथुरा तहसील सहित सभी तहसीलों में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ किसानों ने भी उपवास रखा और धरना दिया है।
धरना के दौरान राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व संयोजक चौधरी हजारी सिंह ने बताया कि यह एक दिवसीय धरना प्रदेश की हर तहसील पर चल रहा है। इस धरना के माध्यम केन्द्र की मोदी सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैें, उन्हें हटाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर जो हिंसा हुई है। वह फर्जी है। किसानों पर दिल्ली हिंसा के मामले में लगे पुलिस केसों को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से वोट डलवाए जाएं। इन्हीं मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा भूख हड़ताल कर एक दिवसीय धरना दिया गया है।