Thursday, May 8, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़लक्ष्मी नगर में दो पक्षों में विवाद, हुई फायरिंग और पथराव, वीडियो...

लक्ष्मी नगर में दो पक्षों में विवाद, हुई फायरिंग और पथराव, वीडियो वायरल

विनोद उपाध्याय
मथुरा।
जमुनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर कुआं वाली गली में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें कई राउंड फायरिंग हो गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर क्षेत्र की कुआं वाली गली में किसी बात को लेकर दो पड़ौसियों में झगड़ा हो गया। कुछ ही समय में झगड़े ने बड़ा रुप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने बच्चू सिंह के मकान पर फायरिंग और पथराव कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जब मारपीट के साथ फ़ायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित बच्चू सिंह से तहरीर लेकर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments