Thursday, February 19, 2026
Homeजुर्मचोरी के आरोप में दो युवकों का जबरन सिर मुण्डन करा डाला

चोरी के आरोप में दो युवकों का जबरन सिर मुण्डन करा डाला

विनोद उपाध्याय
राया।
चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो युवकों का मुंडन कर डाला। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के मुताबिक वाल्मीकि बस्ती में पड़ौसे के लोगों ने दो युवकों पर पशु चोरी करने का आरोप लगाया। लोगों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर जबरन उनका सिर मुड़वा दिया। युवकों के मुण्डन कराने पर दो पक्षों विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। कुछ समय के बाद विवाद ठंडा होने पर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। इस पर पुलिस ने पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया।

जब सिर मुंडन मामले में आरोपियों के छोड़े जाने की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को हुई तो स्थानीय पुलिस हरक़त में आई और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments