Thursday, September 18, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़हरियाणा के चरखी दादरी में आज किसान महापंचायत, टिकैत होंगे शामिल

हरियाणा के चरखी दादरी में आज किसान महापंचायत, टिकैत होंगे शामिल

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को आयोजित तीन घंटे के राष्ट्रव्यापी चक्काजाम के बाद आज संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के चरखी दादरी में एक महापंचायत करने वाला है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी इस महापंचायत में शामिल होंगे। गौरतलब है कि किसान आंदोलन का आज 74 वां दिन है। किसान नेता राकेश टिकैत के साथ किसान दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर टिके हुए हैं और महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए चरखी दादरी जाएंगे।


शनिवार को चक्काजाम की अपील का आंशिक असर सिर्फ पंजाब व हरियाणा में देखने को मिला। इस कारण यहां लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस शासित राजस्थान में कांग्रेस के विधायकों ने खुद सड़क पर उतर कर चक्काजाम का समर्थन किया, जबकि देश के अन्य हिस्सा में चक्काजाम को कोई भी समर्थन नहीं मिला। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को चक्का जाम से बाहर रखा गया था, लेकिन 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद एहतियातन कड़े इंतजाम किए गए थे। टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि चक्का जाम ठीक रहा। हमारा संदेश सभी लोगों तक पहुंचा है और जनता को किसी भी तरह की परेशानी भी न आए और हमारी बात भी पहुंच जाए.. हम सरकार से बातचीत करना चाहते हैं। मैं भी 40 लोगों की कमेटी (संयुक्त किसान मोर्चा) में एक सदस्य हूं। जैसे पहले बातचीत होती थी, वैसे ही बातचीत हो। टिकैत ने सरकार समझ जाए, हम बातचीत को तैयार हैं। मगर, बातचीत किसी दबाव में नहीं होगी। तीनों कृषि कानून वापस हों और न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाया जाए, तभी घर वापसी होगी। टिकैत ने कहा कि सरकार नहीं मानी तो हम 2 अक्टूबर तक विरोध जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments