Saturday, April 11, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़नेत्र शिविर में रोगियों ने कराई निशुल्क जांच, ली दवाइयां

नेत्र शिविर में रोगियों ने कराई निशुल्क जांच, ली दवाइयां


कोसीकलां। शनिवार को कोसीकलां नगरपालिका के गांधी चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन पालिका के चेयरमेन नरेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इसी मौके पर वैदिक मंत्रों के साथ पूजन अर्चना भी की गई। यहां मौजूद कार्यवाहक अधिकारी योगेंद्र शर्मा एवं स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष स्वागत किया।


नेत्र चिकित्सा शिविर कल्याण करोति संस्था के द्वारा पालिकाध्यक्ष के निर्देशन में लगाया गया। जिसका उद्देश्य निर्धन परिवारों के लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण करना है। डॉक्टरों ने रागियों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवा वितरित की।

पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गांधी चिकित्सा केंद्र में अस्थाई तौर पर लोगों की सुविधाओं के लिए नेत्र परीक्षण करने के लिये डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है। जो कि प्रत्येक दिन मरीजों का उपचार करेंगे। जिससे लोगों को सही और समय पर्याप्त उपचार मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments