Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedअज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर, पुलिस ने पहुंचाया...

अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र स्थित नवादा कट के समीप एक अज्ञात वाहन ने महिला में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को सिटी हॉस्पीटल में भर्ती करा दिया है। मौके पर पहुंची सीओ रिफाइनरी ने महिला की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

रविवार सुबह औरंगाबाद निवासी फूलमती घर से बाहर जा रही थी। तभी रास्ते में हाईवे स्थित नवादा कट के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसके सिर चोट लगी और नाक से भी खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंची उसके हाथ दाहिने हाथ पर फूलमती लिखा था। बैग में बाइबिल की पुस्तक रखी थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि महिला औरंगाबाद की रहने वाली है। पुलिस ने उसे सिटी हॉस्पीटल भेज दिया। वहीं परिजनों को भी सूचित कर दिया है। परिजन मौके अस्पताल पहंच गए है।


सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी है। गंभीर रुप से घायल महिला को सिटी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments