Tuesday, February 10, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्रज की होलीश्री गोरा हरदेव दिव्य देश के ब्रह्मोत्सव में हुई होली, भक्तों पर...

श्री गोरा हरदेव दिव्य देश के ब्रह्मोत्सव में हुई होली, भक्तों पर बरसाया रंग

वृन्दावन। श्री गोदा हरिदेव दिव्यदेश मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय ब्रम्होत्सव के दौरान मंगलवार को होली उत्सव मनाया गया। मंदिर के आचार्यों ने कांच के विमान में विराजमान कर भगवान श्रीगोदा हरिदेव को नगर भ्रमण कराया और जमकर भक्तों पर गुलाल एवं रंग बरसाया।


ब्रम्होत्सव के अंतर्गत होली की सवारी का, ठाकुर वैकुंठनाथ ने कांच के विमान में सवार होकर भक्तों के साथ होली खेली तो भक्त भी खूब थिरके। श्री गोदाहरिदेव दिव्यदेश का दसदिवसीय ब्रम्होत्सव विविध धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ठाकुर वैकुंठनाथ विविध प्रकार के वाहनों पर विराजमान होकर भक्तो को दर्शन देते है।


महोत्सव की श्रंखला में ठाकुर वैकुंठनाथ कांच के विमान में सवार होकर भक्तों के साथ होली खेलने निकले। सेवायत पुजारियों द्वारा भक्तो पर टेसू निर्मित प्राकृतिक रंगों के साथ अबीर गुलाल की वर्षा की गयी। भक्तों ने भी जमकर होली की मस्ती का लुत्फ उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments