ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज मंगलवार को चैत्र सुदी प्रतिपदा 10:18 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , चैत्र मास शुक्ल पक्षारम्भ , चन्द्र दर्शन शुभ (15 महर्घ ) ,विक्रम सम्वत् 2078 (राक्षस नाम ) प्रारम्भ , नवसम्वत्सरोत्सव ( फल श्रवण ) , चैत्र वासन्तिक नवरात्रारम्भ , कलश / घटस्थापना ( 05:28 से 10:14 तक ) , नवरात्र का पहला दिन- माँ शैलपुत्री व्रत / पूजन , ध्वजारोहण , वर्षपति पूजा , कल्पादि 1 , आरोग्य व्रत 1, विद्या व्रत 1, गुड़ी पड़वा , गुरू अमरदास गुरयाई दिवस , आर्य समाज स्थापना दिवस , सूर्य अश्विनी नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रान्ति 26:32 पर ( संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल अगले दिन 08:57 तक ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सूर्योदय से 14:19 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:19 तक , मंगल मिथुन राशि में 25:14 पर , लब्धि विधान व्रतारम्भ (जैन ) , भगवान मल्लिनाथ गर्भकल्याणक ( जैन , चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ) , जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस (1919) , बैशाखी पर्व (बैशाखी सिखों के नए साल का पहला दिन ) , खालसा पंथ स्थापना दिवस , राज्य सूचना आयोग स्थापना दिवस।
- शक सम्वत- 1943
 - विक्रम सम्वत- 2078
 - मास- चैत्र
 - पक्ष- शुक्लपक्ष
 - तिथि- प्रतिपदा-10:18 तक
 - पश्चात – द्वितीया
 - नक्षत्र- अश्विनी-14:19 तक
 - पश्चात- भरणी
 - करण- बव.-10:18 तक
 - पश्चात- बालव
 - योग- विश्कुम्भ-15:14 तक
 - पश्चात- प्रीति
 - सूर्योदय- 05:58
 - सूर्यास्त- 18:45
 - चन्द्रोदय- 06:44
 - चन्द्रराशि- मेष-दिनरात
 - सूर्यायण – उत्तरायण
 - गोल- दक्षिणगोल
 - अभिजित- 11:56 से 12:47
 - राहुकाल- 15:33 से 17:09
 - ऋतु- वसन्त
 - दिशाशूल- उत्तर
 
कल बुधवार को चैत्र सुदी द्वितीया 12:49 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्रि का दूसरा दिन – माँ ब्रह्मचारिणी व्रत /पूजा , श्रृंगार (सिंधारा ,देशाचार स्थान भेद से ) , सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव (चैत्र शुक्ल द्वितीया ) , हिजरी रमजान 9 माह शुरू ( मुस्लिम , चन्द्र दर्शन पर निर्भर ) , संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल 08:57 तक (सतुआ जल कुम्भादि दान , हरिद्वार या काशी के असी संगम पर स्नान ) मीन (खर) मास समाप्त , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 17:23 से सूर्योदय तक , राजयोग , कुम्भ महापर्व तृतीय शाही स्नान ( हरिद्वार ) , ब्लैक डे (साउथ कोरिया) , डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती (130वीं ) , महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस , डाल्फिन दिवस , विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस , अग्निशमन सेवा दिवस व अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल)।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय
 


