Sunday, February 15, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर की सात दिनों के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए...

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर की सात दिनों के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए बंद

मथुरा। जिले में बेकाबू होते कोरोना के चलते मथ्ुारा का प्रतिष्ठित श्री द्वारकाधीश मंदिर प्रबंधन ने कल रविवार से सात दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की है। आम श्रद्धालुओं के लिए बंद मंदिर में केवल मंदिर के सेवक और पुजारी ही अन्दर प्रवेश करेंगे। मंदिर बंद के दौरान ठाकुरजी की नित्य पूजा सेवा निरंतर होगी।


ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा की है। वर्तमान में जनपद में आ रहे कोरोना वायरस के मरीजों की वजह से ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के लिए बंद किए जाते हैं। ठाकुर जी की सेवा अंदर ही निरंतर चलती रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments