Tuesday, September 16, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 252 नामांकन हुए, कल लॉकडाउन...

पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 252 नामांकन हुए, कल लॉकडाउन में भी होंगे नामांकन

मथुरा। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 252 लोगों ने पर्चा दाखिल किए। इसमें राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीयों ने भी नामांकन किया। नामांकन जिला कलेक्ट्रेट और सभी ब्लॉक स्तर पर अपने निर्धारित समय प्रात: 8 से शाम पांच बजे तक किए गए।

आर ओ मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को नामांकन प्रक्रिया जिला पंचायत सदस्य के वार्ड एक से 33 तक के लिए संपन्न हुई है। जिसमें विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। औसतन प्रत्येक वार्ड में 5 से 6 नामांकन दाखिल किए गए हैं। कल यानि रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के दिन भी नामांकन किए जाएंगे। इसके बाद 19 अप्रेल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 20 अपे्रल को नामांकन पत्र वापसी की तिथि है। उसके बाद चुनाव चिह़्न आवंटित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments