Thursday, May 8, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने युवती पर चलाई गोली,...

अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने युवती पर चलाई गोली, गिरफ्तार

लखनऊ । यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात एक इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली महिला किराएदार के कंधे को छूते हुए निकल गई। वारदात की सूचना पर इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार मौके पर पहुंचे। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रह है कि पति-पत्नी के बीच बेटा नहीं होने को लेकर विवाद हुआ था।

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात खरगापुर निवासी धर्मेंद्र यादव 2018 बैच के इंस्पेक्टर हैं। धर्मेंद्र की शादी प्रियंका यादव से हुई है। जिनसे उनके तीन बेटियां है। बेटे की चाह रखने वाले धर्मेंद्र का पत्नी से दो साल से विवाद चल रहा है। सोमवार शाम को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। धर्मेंद्र के डर से प्रियंका ने मदद के लिए शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुन कर किराएदार अंशिका गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंच गई। उसने धर्मेंद्र को समझाने का प्रयास किया।

इस पर इंस्पेक्टर आग बबूला हो गया। उसने सर्विस पिस्टल निकाल ली। इससे उसकी पत्नी प्रियंका और किराएदार अंशिका के होश उड़ गए। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। इस बीच धर्मेंद्र ने सर्विस पिस्टल से गोली चला दी।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार पवन पटेल के मुताबिक इंस्पेक्टर की चलाई गोली दीवार से टकराने के बाद अंशिका के कंधे को छूते हुए निकल गई। पड़ोसियों ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव के घर गोली चलने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इंस्पेक्टर पवन पटेल ने बताया कि धर्मेंद्र की सर्विस पिस्टल जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments