ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज शनिवार को चैत्र सुदी द्वादशी 19:19 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मदन / वामन द्वादशी , शनि प्रदोष व्रत , अनंग त्रयोदशी व्रत ( कल भी ) , हरि दमनोत्सव , मंगल आद्र्रा नक्षत्र में 25:38 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 28:23 से , यमघण्ट योग 28:23 से सूर्योदय तक , त्रिपुष्कर योग 06:22 से 19:18 तक , श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस , मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्म दिवस , श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती , शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस , मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस ) , राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस , विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह ( 24 से 30 अप्रैल ) , विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस ( हऊअकछ ) व विश्व पशु चिकित्सा दिवस ( अप्रैल का अन्तिम शनिवार )।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- चैत्र
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- द्वादशी-19:19 तक
- पश्चात्- त्रयोदशी
- नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी-06:23 तक
- पश्चात्- उत्तराफाल्गुनी
- करण- बव.-08:39 तक
- पश्चात्- बालव
- योग- ध्रुव-11:42 तक
- पश्चात- व्याघात
- सूर्योदय- 05:47
- सूर्यास्त- 18:51
- चन्द्रोदय- 15:52
- चन्द्रराशि- सिंह-11:56 तक
- पश्चात- कन्या
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:53 से 12:45
- राहुकाल- 09:03 से 10:41
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को चैत्र सुदी त्रयोदशी 16:15 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , अनंग त्रयोदशी व्रत , शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीथ काल में ) , शिव दमनक चतुर्दशी , मीनाक्षी कल्याणम् , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 25:55 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 25:55 तक , गुरु धनिष्ठा नक्षत्र 4 में 08:35 पर , रत्नत्रय व्रतारम्भ ( जैन ) , श्री महावीर जयन्ती ( जैन , चैत्र शुक्ल त्रयोदशी ) , श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जयन्ती , अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस , विश्व मलेरिया दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय