Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़वृंदावन के वरिष्ठ पत्रकार किशन चंद अग्रवाल का ह्रदयगति रुकने से निधन

वृंदावन के वरिष्ठ पत्रकार किशन चंद अग्रवाल का ह्रदयगति रुकने से निधन

वृंदावन। वरिष्ठ पत्रकार किशन चंद अग्रवाल का शनिवार की दोपहर ह्रदय गति रुक जाने से आकस्मिक देहावसान हो गया। दैनिक जागरण के पूर्व नगर प्रभारी किशनचंद अग्रवाल के निधन पर कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।

किस्सी पत्रकार के नाम से मशहूर श्री अग्रवाल को शनिवार की दोपहर सीने में बेचैनी होने पर परिजन स्थानीय एक अस्पताल में उपचार के लिये ले गये। चिकित्सीय परामर्श के बाद श्री अग्रवाल वापस घर आ गये। जहाँ करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उपजा के पूर्व नगर अध्यक्ष रहे श्रीअग्रवाल ने करीब दो दशक तक दैनिक जागरण का सफलतापूर्वक संचालन किया। उनके निधन पर नगर के पत्रकारों समेत कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments