Monday, June 16, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में कोरोना से मौतों के बढ़ते मामलों के चलते विकसित हो...

मथुरा में कोरोना से मौतों के बढ़ते मामलों के चलते विकसित हो रहा एक और कोविड घाट

मथुरा। श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लगी लंबी लाइन को देखते हुए महाराजा अग्रसेन श्मशान स्थल संचालन समिति ने एक अतिरिक्त कोविड घाट बनाने का फैसला लिया है। यह घाट यमुनापार क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।


संचालन समिति के पदाधिकारी शशिभानु गर्ग ने नियो न्यूज को बताया कि दिन ब दिन कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ रही है। ध्रुव घाट पर वर्तमान में कोविड से मरने वालों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जहां अंतिम संस्कार के लिए लंबी लाइन लगी है। धु्रव घाट मौतों के आगे छोटा न पड़ जाए। इसलिए संचालन समिति ने वर्चुअल बैठक कर यह निर्णय लिया है कि मथुरा में एक अतिरिक्त कोविड घाट विकसित किया जाए। जहां कोरोना संक्रमण से जान जाने वालों का ही अंतिम संस्कार किया जा सके।

उन्होंने बताया कि यमुना पार महाराजा अग्रसेन श्मशान स्थल को कोविड घाट के रुप में विकसित किया जा रहा है। इसमें इन शवदाह गृह बनाए जा रहे हैं। यमुना के घाट पर 20 से 25 शवों का एक बार में अंतिम संस्कार करने की क्षमता होगी। इस कार्य मेंं नगर निगम का भी सहयोग लिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments