Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़रालोद प्रमुख एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन, कोरोना...

रालोद प्रमुख एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एंव पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। मंगलवार की रात को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे 86 वर्षीय अजीत सिंह बागपत से सात बार सांसद और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश में शोक की लहर है। चौधरी अजीत सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी।


आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह 22अप्रेल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ रहा था। मंगलवार रात अजीत सिंह की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments