Tuesday, February 17, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़सीएम योगी जिला अस्पताल में मरीजों से मिले, स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों से...

सीएम योगी जिला अस्पताल में मरीजों से मिले, स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों से बनाई दूरी

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से चलकर गुरुवार दोपहर 2:30 बजे वेटरीनरी विश्वविद्यालय परिसरस में स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां डीएम नवनीत सिंह चहल, आगरा मंडल के पुलिस महा निरीक्षक नवीन अरोड़ा, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने उनकी आगवानी की।

मुख्यमंत्री सीधे गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री यहां आधा घंटे से अधिक समय रुकने के पश्चात जिला अस्पताल में मरीजों से मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान स्थानीय नेताओं को सीएम के पास तक नहीं जाने दिया। वहीं सीएम योगी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोगियों से मिले और उनसे दवा और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

गेस्ट हाउस में उनसे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा विधायक पूरन प्रकाश ठाकुर, कारिन्दा सिंह एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग, मेयर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने मुलाकात की है। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण यहां नहीं आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments