Tuesday, March 31, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़कोविड से हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी:...

कोविड से हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि कोविड संक्रमण के कारण ड्यूटी के दौरान जिन राज्य कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को सहानुभूति के साथ सहयोग किया जाएगा। उन्होंने मृतकाश्रित को नौकरी और मुआवजा दिया जाए। इस सबंध में मुख्य सचिव द्वारा तत्काल आदेश जारी किए जाएं।

सीएम योगी ने अफसरों को आदेश दिए हैं कि अनुग्रह राशि, मृतक आश्रित की नियुक्ति सहित अन्य प्रक्रियाएं तत्काल पूरी की जाएं। इससे जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव द्वारा इस सम्बंध में तत्काल आदेश जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंचायत चुनाव में लगाए गए राज्य कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आंकड़ों पर घमासान छिड़ा हुआ है। बता दें कि राज्य के शिक्षक व कर्मचारी संघों ने अफसरों पर मृत हुए शिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments