Tuesday, March 31, 2026
Homeशिक्षा जगतयूपी सरकार ने सभी बोर्डोंं के स्कूलों की फीस बढोतरी पर लगाई...

यूपी सरकार ने सभी बोर्डोंं के स्कूलों की फीस बढोतरी पर लगाई रोक


नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच यूपी सरकार ने प्रदेश में संचालित सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए फीस बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है। यह जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने दी है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि कोविड के चलते कई परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। स्कूल्स बंद हैं लेकिन बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस जारी हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने ऐसा फैसला किया है जिससे आम जनता पर अतिरिक्त भार न पड़े साथ ही स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को नियमित वेतन देना सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments