Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़थाने में ड्यूटी के दौरान सिपाही की अचानक हालत बिगड़ी, मौत

थाने में ड्यूटी के दौरान सिपाही की अचानक हालत बिगड़ी, मौत


मथुरा। सुरीर थाने में एक सिपाही की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे पुलिसकर्मियों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। मृत सिपाही का पोस्ट मॉर्टम कराया गया। पुलिसकर्मियों ने सिपाही को अंतिम सलामी दी और गहरा शोक व्यक्त किया।

शनिवार सुबह सुरीर थाने में तैनात कांस्टेबल विजय पाल सिंह थाने में ड्यूटी दे रहे थे। तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सिपाही की तबियत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में सिपाही को बेहाशी की हालत में थाना प्रभारी मथुरा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरआई राम अवतार ने बताया कि 51 वर्षीय सिपाही विजय पाल सिंह कोतवाली देहात एटा के रहने वाले थे और वे 1990 के बैच सिपाही हैं। पुलिसकर्मियों ने विजय पाल सिंह को पोस्टमार्टम गृह पर उन्हें अंतिम सलामी दी तो वही थाना प्रभारी समेत अनेक लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति क लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments