Wednesday, May 14, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास...

गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

राधाकुण्ड। दामोदर तिराहे के समीप गिरिराज परिक्रमा मार्ग किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने आनन फानन में महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोमवार रात्रि 10 बजे राधाकुंड पुलिस चौकी क्षेत्र में दामोदर तिराहे रघुलीला धाम के समीप परिक्रमा मार्ग में एक अज्ञात महिला उम्र करीव 40 वर्ष का शव पड़ा था। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन फानन में महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव के पास एक वेग पुलिस ने वरामद किया। एक अस्पताल का पर्चा भी मिला है। अस्पताल के पर्चे में सती पत्नी राम उम्र 40 वर्ष लिखा है। पुलिस ने वेग और अस्पताल के पर्चे को कब्जे में कर महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया अज्ञात महिला का शव परिक्रमा मार्ग पर मिला है, कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया, शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments