Wednesday, May 14, 2025
Homeजुर्मशादी का झांसा देकर 3 साल करता रहा दुराचार, देता रहा वीडियो...

शादी का झांसा देकर 3 साल करता रहा दुराचार, देता रहा वीडियो वायरल करने की धमकी, पीड़िता पहुंची थाने

गोवर्धन। क्षेत्र की छोटी परिक्रमा मार्ग में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर लगातार 3 साल से दुराचार करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है।

पीड़िता ने बताया कि गोवर्धन की छोटी परिक्रमा मार्ग में दुकान लगा कर अपना जीवन यापन कर रही थी। उसके माता-पिता निधन पहले ही हो चुका है। उसके साथ ही एक दीपक नामक युवक भी जलजीरा की धकेल लगाता था। दीपक के द्वारा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा कर और शादी का झांसा देकर एक कॉलोनी स्थित एक मकान में आकर रहने लगा और उसके साथ दुराचार करता रहा। पीड़िता ने बताया कि दीपक लगातार 3 साल तक उसके साथ रहने की वजह से उसने महिला की कुछ अश्लील वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।


लड़का महिला के मकान को बेचने के लिए दबाव बना रहा। महिला ने कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा लेकिन वह अपने भाई के साथ घर आया और महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है। दीपक के द्वारा महिला को थाने न जाने का भी दबाव बना रहा है। महिला ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।
गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तहरीर दी है। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments