Monday, February 16, 2026
Homeजुर्मचौकीदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

चौकीदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधुरीकुंड फार्म हाउस पर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की धारदार हथियार से अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाश घटनाक्रम को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सननसी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक चौकीदार के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।


मंगलवार शाम 4 बजे चौकीदार भीकू बघेल उम्र 58 वर्ष माधुरी कुंड फार्म हाउस पर ड्यूटी करने गया था। 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक उसकी ड्यूटी थी, दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी दूसरे चौकीदार गुलाब सिंह निवासी सोंसा की 12 से सुबह 8 बजे तक थी। फार्म हाउस पर भीकू बघेल की ड्यूटी चल रही थी, वह चार पाई पर लेटा था कि अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गलारेत कर उसकी हत्या कर दी।


दूसरे चौकीदार गुलाब सिंह अपनी ड्यूटी के लिए फार्म हाउस पहुंचा तो भीकू के सिर व गले से निलते खून को देख घबरा गया। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments