Monday, January 12, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गिरिराज तलहटी में मनाया जन्मदिन

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गिरिराज तलहटी में मनाया जन्मदिन


गोवर्धन। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राधाकुंड मार्ग स्थित रघुलीला धाम पहुंचे। गिरिराज तलहटी में पहुंचकर अपना जन्मदिन पर गिरिराजजी की पूजा अर्चना आचार्य जैनेन्द्र कटारा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। केन्द्रीय मंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य भी साथ थे।


कृषि मंत्री मिडिया से बचते नजर आए। उन्होंने मीडिया से किसी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। विधायक कारिंदा सिंह ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर करण सिंह प्रधान, हरबान सिंह, दीनदयाल शर्मा, रामकुमार, बबलू सिंह, बलराम प्रधान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments