Wednesday, February 25, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़शादी में हाथी के कानों में गूंजा ढोल -नगाड़ा ,गुस्से में हाथी...

शादी में हाथी के कानों में गूंजा ढोल -नगाड़ा ,गुस्से में हाथी ने मचाया तांडव

प्रयागराज के वन अधिकारी एक शादी के लिए किराए पर लिए गए हाथी के मालिक के खिलाफ करवाई करने जा रहे है । जोरदार संगीत बजने और समारोह में पटाखे फोड़ने के बाद किराए पर लिया गया हाथी उग्र हो गया वह गुस्से में आकर वाहनों को क्षति ग्रस्त कर दिया।

घटना सराय इनायत थाना अंतर्गत आलमपुर गांव की है। पुलिस ने कहा की हालाँकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन हाथी ने संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। हाथी अचानक से उग्र हो गया जिससे भगदड़ मच गई काफी कोशिशों के बाद महावत ने हाथी को शांत कराया और स्थिति को कंट्रोल में किया इस संबंध में उचित कारवाही करने को कहा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments