Tuesday, May 6, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़चलते टेंपो से गिरकर वृद्धा की मौत, दाऊजी दर्शन करने आ रही...

चलते टेंपो से गिरकर वृद्धा की मौत, दाऊजी दर्शन करने आ रही थी महिला


राजेश सोलंकी
मथुरा।
बलदेव-राया मार्ग पर चलते टेंपो से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिजन भी अवाक रह गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक महिला के पति सिलास निवासी सौंख खेड़ा थाना राया ने बताया है कि उनकी पत्नी लगभग 75 वर्षीय सत्तू दाऊजी के दर्शन करने के लिए मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ टेंपो में बैठकर जा रही थी कि तभी चलते-चलते टेंपो से वह गिर गई। वृद्धा के साथ की महिलाओं ने परजिनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि चलते टेंपो से गिरने से वृद्ध महिला के गंभीर चोटें आई थी। वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। अस्पताल से परिजन वृद्धा को घर ले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments