Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच हुई जबर्दस्त भिड़ंत, 4 की...

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच हुई जबर्दस्त भिड़ंत, 4 की हालत नाजुक

मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन- 73 के समीप शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दो कारों के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। कार में सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। चारों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जाता है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों को एक्सप्रेसवे से हटवाया। जिससे यातायात सुचारू हो सका। इस संबंध में सुरीर थान प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454403951 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments