Tuesday, May 13, 2025
Homeजुर्मवर्षो से बलात्कार और लाखों की ठगी करता रहा शातिर, विरोध करने...

वर्षो से बलात्कार और लाखों की ठगी करता रहा शातिर, विरोध करने पर महिला को हनी ट्रैप में फंसा डाला, गिरफ्तार

कोसीकलां। कोसी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से कई वर्ष एक शातिर आरोपी रेप करता रहा। इस दौरान महिला के लाखों रुपए सोने-चांदी के आभूषण और रुपए भी ठग लिए। इतना ही नही जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तो उसने पीड़ित महिला और उसके पति को होटल में हनी ट्रैप के मामले में फंसा दिया। महिला के घर में तूफान खड़ा करने वाला यह शातिर आरोपी कोई और नहंी पति का दोस्त था। जिसे कोसीकलां पुलिस ने शुक्रवार को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


कोसीकलां थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने हरियाणा के होडल निवासी नीरज शर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें महिला ने आरोप लगाया है कि नीरज कई वर्ष पहले उसके पति का दोस्त था। इसके चलते इसका घर पर आना-जान था। आरोपी नीरज पति के घर से बाहर काम पर चले जाने पर वह घर आता और उसके साथ बलात्कार करता। इतना इतना ही नहीं धीरे-धीरे पीड़ित महिला के पास रखे सोने के गहने जो कि करीब पांच लाख रुपए की कीमत थे। उनकी भी ठगी कर ली। जब पानी सिर पर ऊपर पहुंच गया तो महिला ने आरोपी का पुरजोर विरोध किया। इस पर वह समाज में बदनामी करने की बात कहकर ब्लैक मेल करने लगा।

महिला ने इस संबंध मेंं कोसीकला पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने इस शिकायत की अनदेखी की। यह रेप,ठगी और ब्लैकमेलिंग का यह मामला कई वर्षों तक चलता रहा। महिला के पुलिस में जाने की खुन्नस में आरोपी नीरज ने होडल में पीड़ित महिला और उसके पति को हनी ट्रैप के मामले में फंसा दिया। होडल की पुलिस ने महिला और उसके पति को जेल भेज दिया। बामुश्किल जेल से बाहर आई पीड़िता ने मथुरा एसएसपी से शिकायत की। उच्चाधिकारी तक मामला पहुंचाने पर इस पर कोसीकलां पुलिस हरकत में आई। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


कोसीकलां थाना प्रभारी प्रमोद पवांर ने कहा कि पीड़ित महिला ने होडल निवासी नीरज पर बलत्कार और ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। आरोपी द्वारा बलात्कार और ठगी कई वर्षों से की जा रही थी। नीरज ने महिला से करीब पांच लाख रुपए की ठगी की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments