Thursday, May 8, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़विश्राम घाट को यमुनापार से जोड़ने के लिए बनेगा ओवर ब्रिज, लखनऊ...

विश्राम घाट को यमुनापार से जोड़ने के लिए बनेगा ओवर ब्रिज, लखनऊ से आए एक्सपर्ट ने लिया जायजा

मथुरा। यमुना के श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते शहर के सुप्रसिद्ध विश्राम घाट पर ओवर ब्रिज बनने की तैयारी की जा रही है। ताकि यमुना पास से श्री द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सहज अपने आराध्य के दर्शन हो सकें। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विश्राम घाट को यमुना पार से जोड़ने के लिए ओवर ब्रिज के निर्माण का प्लान तैयार किया जा रहा है।लखनऊ से आई एक्सपट्र्स की टीम ने घाट एवं आसपास के स्थल का जायजा लिया।


शनिवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह के साथ लखनऊ से आए अधिकारियों ने विश्राम घाट के सामने यमुना पार तलेटी का स्थल का जायजा लिया। और श्रद्धालुओं के लिए दी जाने वाली संभावित सुविधाओं को तलाशते हुए जायजा लिया।


नियो न्यूज़ से हुई खास बातचीत में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप ने बताया कि द्वारकाधीश की ओर जाने के लिए यमुना पार से विश्राम घाट के लिए ओवरब्रिज की प्लानिंग की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्या बेहतर हो सकता है इस पर एक्सपर्ट की राय ली जा रही है।


परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि जमुनापार से विश्राम घाट के लिए ओवर ब्रिज के रूप में कनेक्टिविटी होने से द्वारकाधीश के लिए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments