Thursday, March 26, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़ठाकुर द्वारकाधीश के सायंकालीन दर्शनों के समय में हुआ बदलाव, जानें दर्शनों...

ठाकुर द्वारकाधीश के सायंकालीन दर्शनों के समय में हुआ बदलाव, जानें दर्शनों का समय

मथुरा। ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के सायंकालीन दर्शनों के समय में रविवार आज से परिवर्तन हो गया है। मन्दिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि श्रावण मास के कार्यक्रमों की वजह से सायंकाल के समय में परिवर्तन किया गया है जो कि पूरे श्रावण मास तक रहेगा।


मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि श्रावण मास में जिस दिन ठाकुरजी हिंडोले में विराजमान होंगे उस दिन दर्शन सायंकाल 4:45 से 5:15 तक होंगे और उस दिन शयन के दर्शन सायंकाल 6:15 से 7:00 बजे तक होंगे यहां यह उल्लेखनीय है कि जिस दिन घटा का आयोजन होगा, उस दिन उत्थयापन के दर्शन 4:40 से 5:00 बजे तक खुलेंगे और उस दिन घटा के दर्शन सायंकाल 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होंगे
मीडिया प्रभारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि समयानुसार कोविड के नियमों का पालन करते हुए अर्थात बगैर मास्क के मन्दिर में प्रवेश न करें।, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments