बल्देव। थाना बल्देव क्षेत्र के इंदावली गांव में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से सुबह गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक इंदावली गांव में आज सुबह सिंचाई विभाग में पथरोल के कर्मचारी रामकिशन ने फांसी का फंदा लगाकर अपने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस का सूचित किया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।