Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरामहापौर ने सीवर लाइन डालने में कमी करने पर ठेकेदार को लगाई...

महापौर ने सीवर लाइन डालने में कमी करने पर ठेकेदार को लगाई फटकार, दी ये हिदायत

मथुरा। लोगों की शिकायत पर मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने होली गेट क्षेत्र स्थित कोयला वाली गली में निगम द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन का निरीक्षण किया। मानक के अनुरुप सीवर लाइन डालने का कार्य न पाए जाने पर मेयर ठेकेदार को फटकार लगाई और हिदायत देते हुए कार्र्य में सुधार लाने को कहा है।


नगर निगम के वार्ड संख्या 57 की कोयला वाली गली में सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन घटिया सामग्री और अव्यवस्थित तरीके से किए जा रहे कार्य की शिकायत स्थानीय लोगों ने महापौर से की थी। इस पर महापौर ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य गलत पाए जाने पर महापौर ने ठेकेदार को फटकार लगाई और कार्य में सुधार लाने को कहा है।


महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि जो ठेकेदार कार्य कर रहा है, उससे वह संतुष्ठ नहंी है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ठेकेदार मानक के अनुरुप कार्य नहीं करेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और आगे टेंडर नहीं दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments