Thursday, September 18, 2025
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)नाग पंचमी आज, जानिए मुहुर्त और पूजन करने का विधान

नाग पंचमी आज, जानिए मुहुर्त और पूजन करने का विधान

सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में प्रकृतिक तत्वों जैसे पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों का विशेष महत्व है। हमारे कई व्रत और त्योहार विशेष रूप से इन्ही पेड़ों और जीव-जंतुओं पर आधारित हैं। इन्ही त्योहारों में से एक त्योहार है नाग पंचमी। इस त्योहार पर विशेष रूप से नागों और सर्पों की पूजा करने का विधान है। नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 13 अगस्त, दिन शुक्रवार यानि आज यह तिथि बनाई जाएगी। नाग देवता भगवान शिव के भी प्रिय हैं इसलिए इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी की तिथि, मुहूर्त और पूजा की विधि…

नाग पंचमी की तिथि और मुहूर्त


लॉकडाउन ने भारतीय युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर डाला बुरा असर हिंदी पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का त्योहार सावन मास की पंचमी तिथि को मानाया जाता है। इस साल पंचमी की तिथि 12 अगस्त शाम 03.24 बजे से शुरू होकर 13 अगस्त को 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आचार्यों के अनुसार नाग पंचमी का त्योहार 13 अगस्त को मानाया जाएगा। पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 13 अगस्त को सुबह 5 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।


नाग पंचमी की पूजन विधि

नाग पंचमी के दिन प्रात:काल नहा कर, सबसे पहले घर के दरवाजे पर मिट्टी, गोबर या गेरू से नाग देवता का चित्र अंकित करना चाहिए। फिर नाग देवता दूर्वा,कुशा,फूल,अछत,जल और दूध चढ़ाना चाहिए। नाग देवता को सेवईं या खीर का भोग लगाया जाता है। सांप की बांबी के पास दूध या खीर रख देना चाहिए। नाग पंचमी पर नागों को दूध से नहलाने का विधान है न कि उन्हें दूध पिलाने का। दूध पीना वैज्ञानिक रूप से सांपों के लिए नुकसान दायक होता है, इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए। इस दिन नाग देवता का दर्शन करना शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन सांपों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।


इस दिन अष्टनागों के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

वासुकि: तक्षकश्चैव कालियो मणिभद्रक:।

ऐरावतो धृतराष्ट्र: कार्कोटकधनंजयौ ॥

एतेऽभयं प्रयच्छन्ति प्राणिनां प्राणजीविनाम् ॥

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments