Monday, June 16, 2025
Homeन्यूज़खेलओलंपिक खिलाड़ियों के लिए यूपी सरकार ने खोला खजाना, देगी बड़ा तोहफा

ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए यूपी सरकार ने खोला खजाना, देगी बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने ओलंपिक खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। योगी सरकार टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत की ओर से स्वर्ण पदक पाने वालों को 2 करोड़, रजत पदक पाने वालों को 1.50 करोड़ और कांस्य को एक करोड़ रुपये देगी। इसके अलावा ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली महिला हॉकी टीम के हर सदस्य को भी सरकार द्वारा 50- 50 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जायेगा।

महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक को मिलेंगे 25 लाख रुपये

यूपी की प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने बताया कि महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख रुपये तथा टीम के अन्य सदस्यों को 10-10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जायेगी। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। कुश्ती खेल के लिए दीपक पुनिया को 50 लाख रुपये, गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक को 50 लाख रुपये की राशि दी जायेगी। स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के घर पहुंचे उट पुष्कर धामी, 25 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

यूपी के 8 खिलाड़ियों को मिलेंगे 25 लाख रुपये

इनके अलावा उत्तर प्रदेश से ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले 08 खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जायेगा। कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के कुल 19 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। साथ ही टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख रुपये तथा टीम के अन्य सदस्यों को 10-10 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments