Sunday, February 8, 2026
Homeजुर्मवृंदावन में डकैती की योजना बनाते 10 शातिर गिरफ्तार, हथियार बरामद

वृंदावन में डकैती की योजना बनाते 10 शातिर गिरफ्तार, हथियार बरामद

वृंदावन। पुलिस ने जुगलकिशोर मंदिर के मोड़ पर खण्डहर मकान में डकैती की योजना बनाते 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं।


थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात दीपू पुत्र मुन्नलाल निवासी हनुमान कालोनी आगरा, शाहरुख पत्रु लतीफ लनवासी काशीराम कालोनी, अछनेरा आगरा, हनमुान उर्फ आकाश पत्रु भानप्रुताप फिरोजाबाद, एहसान पुत्र सत्तार आगरा, टिंकू पुत्र निर्मल सिंह निवासी फिरोजाबाद, डेनी उर्फ डेनिश उर्फ राधे शर्मा पुत्र राजीव शर्मा निवासी भंैस बहोरा मथुरा,अल्ताफ पुत्र शहीद कुरैशी निवासी भूतेश्वर बाग मथुरा, विष्णु पुत्र भगवान दास निवासी फिरोजाबाद, छोटू पुत्र रहीश खान निवासी गोविन्द नगर मथुरा को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डकैती की योजना बना रहे इन दस लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments