Monday, January 12, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़वृंदावन में आजादी के तरानों के बीच हर्षोल्लास के मना स्वतंत्रता दिवस

वृंदावन में आजादी के तरानों के बीच हर्षोल्लास के मना स्वतंत्रता दिवस

वृंदावन। देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक नगरी वृंदावन में आजादी के तराने गूंजे। नगरनिगम के वृंदावन कार्यालय के मुख्यद्वार पर अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात निगम कर्मियों द्वारा राष्ट्रगान हुआ। इसमें सभी स्थााीय पार्षद शामिल हुए। नगरवासियों ने पूरी आस्था के साथ अमर शहीदों को नमन कर देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।


वहीं नगरपालिका बालिका इंटर कालेज व हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम व देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इसी क्रम में अपर नगरायुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी व पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने गांधीपार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अमर शहीद लक्ष्मण, स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। वहीं शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments