Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़डॉ. गौरव भारद्वाज बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक

डॉ. गौरव भारद्वाज बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक


मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल के निदेशक डॉ. गौरव भारद्वाज को बड़ी जम्मेदारी दी है। संगठन ने श्री भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ का ब्रज क्षेत्र का सह संयोजक बनाया है।
डॉ. गौरव भारद्वाज को ब्रज क्षेत्र का सह संयोजक बनाए जाने की खबर चिकित्सा जगत में फैल गई। डॉक्टर और शुभ चिंतकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया।


डॉ. गौरव भारद्वाज ने नियो न्यूज से कहा कि वह नई जम्मेदारी के साथ भाजपा की नीति और रीति पर खरा उतरने का प्रयास करेेंगे। उन्होंने कहा कि वह ब्रज क्षेत्र का दौरा कर चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेंगे। भाजपा ने डॉक्टर्स को बहुत सम्मान दिया है। कोरोना संकट काल में मोदी और योगी सरकार डॉक्टर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments