Monday, February 16, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी में अब रात 11 बजे तक खुलेंगे बाजार, रात 11 से...

यूपी में अब रात 11 बजे तक खुलेंगे बाजार, रात 11 से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को देखते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना कर्फ्यू में बड़ी ढ़ील दी है। उन्होंने अब यूपी में बाजारों एवं दुकानों को रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। वहीं, रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रात: 06 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।


कहा गया है कि कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।

यूपी में अभी तक कोविड-19 के चलते रात्रि 9 बजे तक ही दुकान एवं बाजारों को खोलने की अनुमति थी। यूपी सरकार ने रात नो बजे से सुबह छह बजे तक नाट कर्फ्यू लगाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments