Friday, March 20, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)देश की अनेकता में एकता को दर्शाता है मणिपुर, आसाम व त्रिपुरा...

देश की अनेकता में एकता को दर्शाता है मणिपुर, आसाम व त्रिपुरा के निवासियों का ब्रज प्रेम

राधाकुंड। राधाकुंड कस्बा के परिक्रमा मार्ग में श्रीराधामाधव जीउ मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 153 वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मीरा मनोरंजन बनिक धर्मशाला में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सचिव भुवन भूषण कमल व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मेघश्याम सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक मेघश्याम सिंह ने बताया कि सैकड़ो साल से त्रिपुरा, मणिपुर व आसाम के लोग ब्रज संस्कृति से जुड़े हुए हैं। उनकी सनातन संस्कृति में भरपूर आस्था है। उनकी भाषा व भेषभूषा भले अलग है, लेकिन उनका प्रेम राष्ट्रीय एकता को दर्शाता है। कार्यक्रम समिति जुड़े आयोजक एवं श्रीश्री राधामाधव जीउ सेवा परिचालन समिति के अध्यक्ष सेवानिर्वित आईएएस बनमाली सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक में त्रिपुरा से आई रंजिता सिंह ने श्रीराधाकृष्ण के नृत्य ने मन मोह लिया। केला शहर से आई अंचल ने कंचन वारी आंचल की प्रस्तुति दी। संचालन तीर्थ पुरोहित विष्णु गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर परशुराम सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, सियाराम शर्मा, विष्णु रावत आदि थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments