Friday, February 20, 2026
Homeजुर्मकोसीकलां - भाभी ने खाया जहर, देवर ने लगाई फांसी, दोनों की...

कोसीकलां – भाभी ने खाया जहर, देवर ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

कोसीकलां थाना क्षेत्र की चौकी गोपाल बाग के अंतर्गत आने वाले गांव राजा गड़ी में विवाहिता गौरी पत्नी कृष्णा ने मंगलवार की रात गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजन विवाहिता महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान बुधवार की सुबह उपचार के दौरान गौरी की मौत हो गई जैसे ही भाभी की मौत की सूचना देवर को मिली तभी उसने भी अपने ही घर मे गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं से पूरे परिवार सहित गाँव मे हड़कंप मच गया। मृतकों के घर पर गांव के लोगो का जमावड़ा लग गया। इस मोके पर स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर युवक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर एक पुलिस टीम को मृतका के शव को लेने फरीदाबाद स्थित अस्पताल में भेजा है। इस मामले को लेकर मृतक युवक अनिल के परिजनों ने पुलिस से किसी भी तरह की कार्यवाही न किये जाने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments