Friday, February 20, 2026
Homeशिक्षा जगतराष्ट्रीय वैदिक गणित में मुस्कान ने फहराया हनुमान प्रसाद धानुका का परचम

राष्ट्रीय वैदिक गणित में मुस्कान ने फहराया हनुमान प्रसाद धानुका का परचम

वृंदावन। विद्याभारती द्वारा आयोजित वैदिक गणित की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 10 दिसंबर तक सरस्वती विद्या मन्दिर, साहिबाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान कौशिक ने वैदिक गणित पत्रवाचन तरूण वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से विभिन्न क्षेत्रों की विद्या भारती की छात्राओं ने सहभागिता की।
इस प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार तिवारी, श्यामसुन्दर शर्मा, रविकान्त गौतम, आशीष शर्मा, अभिमन्यु सावंत, स्वीटी कुलश्रेष्ठ, अपर्णा श्रीवास्तव तथा डिम्पल अग्रवाल का सहयोग रहा।
विद्यालय समिति के अध्यक्ष पद्मनाभ गोस्वामी, बाँकेबिहारी शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, महेश अग्रवाल, रेखा माहेश्वरी, प्रधानाचार्य डाॅ अंजू सूद व समिति के समस्त पदाधिकारियों ने विजयी छात्रा को बधाई एवं अपना शुभाशीष दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments