Friday, February 20, 2026
Homeजुर्मट्रांसपोर्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या

ट्रांसपोर्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या

भले ही योगी सरकार में बदमाशों के प्रति लँगड़ा अभियान चलाया जा रहा हो या फ़िर थानों में पहुँच कर बदमाश अपना सरेंडर कर रहे हो लेक़िन मथुरा में बदमाशों का बेखोप रवैया सामने आया है।बाइक से घर लौट रहे ट्रांसपोर्ट मैनेजर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फ़रार हो गये।जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गम्भीर रूप से घायल ट्रांसपोर्टर को अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसकी मौत हो गई।और घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत फैल गई।मामला थाना यमुनापार क्षेत्र हयातपुर मार्ग का है।रविवार शाम प्रेमशंकर सारस्वत निवासी अलीपुर मथुरा शहर से अपने गाँव बाइक से जा रहे थे।रास्ते मे घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवारों ने जयपुर-बरेली राजमार्ग गाँव हयातपुर के समीप गोली मार दी।गोली प्रेमशंकर के सीने में आरपार हो गई।वहीँ घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।गोली लगने से घायल प्रेमशंकर को उपचार के लिये अस्पताल लेजाया गया।जहाँ प्रेमशंकर ने दम तोड़ दिया।बेखोप होकर घटना को अंजाम देने बाले हमलावरों की तलाश में इलाका पुलिस जुट गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments