Wednesday, February 18, 2026
Homeजुर्मराशन से लदे हुए ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

राशन से लदे हुए ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

थाना राया क्षेत्र के कस्बा स्थित सादाबाद रोड पर चौधरी धर्म कांटे की समीप सड़क किनारे वाहन के इंतजार में मृतक श्रीमती कमलेश(47) निवासी पडरारी को राया की तरफ से सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजना अंतर्गत खाद्यान्न उठाने में प्रयुक्त ट्रक। जिसमें सरकारी राशन लदा हुआ था। ट्रक संख्या यूपी 84 टी-9614 जिसमें राशन भरा हुआ था‌‌। उक्त ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। इस के चलते महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालाक मौके से फरार हो गया।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments