Saturday, July 27, 2024
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीयहनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं ने मनाया मजदूर दिवस, तिलक व...

हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं ने मनाया मजदूर दिवस, तिलक व माला पहनाकर किया श्रमिक वर्ग का सम्मान

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित कर मजदूर दिवस मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा पंचकूला रूकमणि विहार स्थित मजदूर बस्ती में रहने वाले मजदूर परिवार को उपहार स्वरूप कपड़े, खाद्य सामग्री व उपयोगी वस्तुएँ देकर उनका तिलक एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
आचार्या प्रीति सिकरवार ने मजदूर दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, जिसे डंल क्ंल या श्रमिक दिवस के रूप में भी जाना जाता है, भारत, क्यूबा, चीन और कई अन्य सहित 80 से ज्यादा देशों में हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन श्रमिकों के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने और सम्मान देने और ऐतिहासिक श्रमिक आंदोलन के प्रतीक के रूप मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ावा देना है।
प्रधानाचार्य डॉ अंजू सूद ने इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बताते हुए कहा कि आज का दिन मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है। यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय आचार्य सीमा माहेश्वरी, अर्पणा श्रीवास्तव, अभिमन्यु सामंत, सुनील सिंह का योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रबंध समिति से पद्मनाभ गोस्वामी, बाॅकेबिहारी शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, रेखा माहेश्वरी, मंयक मृणाल, महेश खण्डेलवाल एवं प्रधानाचार्य डाॅ अंजू सूद ने मजदूरों के अमूल्य योगदान की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments