Saturday, July 27, 2024
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीययात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी 07 जोड़ी रेलसेवाओं में...

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी 07 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के 14 डिब्बे

रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 07 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 14 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
1.- गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 06.06.24 से 27.06.24 तक एवं कोलकाता से दिनांक 07.06.24 से 28.06.24 तक 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2.- गाडी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं खजुराहो से दिनांक 03.06.24 से 02.07.24 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3.- गाडी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.06.24 से 07.06.24 एवं 12.06.24 से 30.06.24 तक तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 02.06.24 से 08.06.24 एवं 13.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

  1. गाडी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.06.24 से 07.06.24 एवं 12.06.24 से 30.06.24 तक तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 02.06.24 से 08.06.24 एवं 13.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  2. गाडी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.06.24 से 07.06.24 एवं 12.06.24 से 30.06.24 तक तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 02.06.24 से 08.06.24 एवं 13.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  3. गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में दिनांक 01.06.24 से 30.06.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
    7.- गाडी संख्या 09651/09652, उदयपुर-पटना-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा में उदयपुर से दिनांक 04.06.24 से 25.06.24 तक एवं पटना से दिनांक 06.06.24 से 27.06.24 तक 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments