Sunday, January 11, 2026
Homeन्यूज़हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रभु गिरिराज की शरण में पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रभु गिरिराज की शरण में पहुंचे

गोवर्धन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पहुंचकर गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक किया। सेवायतों ने प्रसादी दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सिंह धार्मिक यात्रा के दौरान गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा गिरिराज मुखारविंद मंदिर पहुंचे। सेवायत विष्णु कौशिक ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर नरहरि मुखिया, कन्हैया, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। तत्पश्चात मंदिर व्यवस्थापक पवन मुखिया ने प्रसादी पटुका पहनाकर प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने पूछरी स्थित श्रीनाथ जी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। मंदिर स्थित आश्रम के महंत विजय भारती बाबा से आशीर्वाद लिया और ब्रज के पौराणिक महत्व के बारे में जाना।

रिपोर्टर- राजेश लवानिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments