Thursday, January 15, 2026
Homeन्यूज़संस्कृति विवि में डांडिया नाइट, जमकर नाचे विधार्थी

संस्कृति विवि में डांडिया नाइट, जमकर नाचे विधार्थी

मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में बड़े जोर शोर के साथ डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। विवि के अधिकारी, कर्मचारियों, छात्र और छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देर रात तक आनन्द लिया।
डांडिया नाइट की शुरुआत मां दुर्गाजी की आरती के साथ हुई। संस्कृति विश्विद्यालय की सीईओ और विवि के कुलपति प्रो एमबी चेट्टी सहित अन्य अधिकारियों ने विधिविधान के साथ पूजन करके माता की आरती उतारी। इसके साथ ही ढोल नगाड़ों की थाप पर सभी पदाधिकारियों, छात्र छात्राओं ने डांडिया नृत्य शुरू कर दिया। छात्राओं ने परंपरागत परिधान पहनकर गरबा नृत्य किया। गुजरात की गंध बिखेरते गीतों पर छात्र छात्राओं ने एक के बाद एक नृत्य प्रस्तुतियां देकर लोगों का दिल जीत लिया। उत्सव की ये रात नृत्यों से झूम उठी। देर रात तक लोगों ने उत्सव का आनंद लिया।
आयोजन की तायरियों में संस्कृति स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डा डीएस तोमर, विधि सिंह,प्रशासनिक अधिकारी विवेक श्रीवास्तव आदि लोगों विशेष सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments