Saturday, May 23, 2026
HomeUncategorizedकेसरी मखमल के हिंडोले में विराजमान होकर राजाधिराज ने दिए दर्शन।

केसरी मखमल के हिंडोले में विराजमान होकर राजाधिराज ने दिए दर्शन।

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि श्रावण मास में हिंडोले और घटाओं के कार्यक्रम ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में होते हैं जिनका निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागिश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश जी के द्वारा किए जाते है।
उसी के तहत रविवार को सावन के नवमी शुक्ल पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश जी महाराज केसरी मखमल के हिंडोले में विराजमान हुए
यह क्रम पूरे सावन मास में निरंतर जारी रहेगा और कल ठाकुर जी विख्यात श्याम घटा (काली घटा) में विराजमान होंगे और इस दौरान तिथि घड़ी और नक्षत्र के हिसाब से सावन में घटाओं के आयोजन होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments