Monday, August 11, 2025
HomeUncategorizedसंस्कृति विवि का दिव्य और भव्य दीक्षांत समारोह ….

संस्कृति विवि का दिव्य और भव्य दीक्षांत समारोह ….

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का भव्य और दिव्य आयोजन विश्वविद्यालय के मुख्य मैदान में 12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हस्तियों के सानिध्य में होगा। इसके तुरंत बाद सनातन धर्म संवाद आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के प्रतिष्ठित संतजन को सुनने का अवसर भी मिलेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठापूर्ण दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विशेष शैक्षणिक कीर्तिमान स्थापित करने वाले 46 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 44 विद्यार्थियों को रजत पदक और 39 विद्यार्थियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को 21 पीएचडी और स्नातक एवं स्नातकोत्तर करने वाले कुल 2045 विद्यार्थियों को डिग्रियां देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिक्षक, न्यूमरोलॉजिस्ट एवं मेंटर डा. जेसी चौधरी को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह में फिल्म कलाकार, कवि, लेखक एवं वक्ता आशुतोष राणा, अनंतश्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य, पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभराजी, पुंडरीक महाराज, पुराण मनीषी कौशिकजी महाराज, चिन्मयानंद बापूजी, सुधांशु जी महाराज, आचार्य मनीष जी ( आयुर्वेद ), जगद्गुरु हिमांगी सखी, आचार्य प्रमोद कृष्णम्, डा. नलिनाक्ष एस व्यासजी, भारतीय विवि संघ के अध्यक्ष एवं कानपुर विवि के कुलपति विनय पाठक, गोल्डी ग्रुप के संदीप गोयनका, शारदापीठ शंकराचार्य अनंतश्री स्वामी अमृतानंद देव तीर्थजी आदि हस्तियां भाग लेने आ रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments